• Fri. Feb 13th, 2026

गोबर्धन के गांव देवरस, बना साइबर अपराधियों का ठिकाना, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

ByVijay Singhal

Dec 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में  पुलिस ने अचानक सर्च ऑपरेशन चलाकर सनसनी फैला दी। इस विशाल दबिश के दौरान एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि देवसेरस गांव, जिसे स्थानीय तौर पर अपराधियों का गढ़ माना जाता है, वहां बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम में माहिर अपराधी सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर, गोवर्धन थाना पुलिस ने मथुरा के कई अन्य थानों के फोर्स के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन प्लान किया। सुबह तड़के ही भारी पुलिस बल ने गांव में प्रवेश किया। पुलिस को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और कई लोग भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। यह गांव लंबे समय से साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों के लिए सुर्खियों में रहा है। पुलिस इन हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि साइबर क्राइम रैकेट के मुख्य सरगनाओं और उनके तौर-तरीकों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरंतर जारी रहेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.