• Fri. Feb 13th, 2026

बांकेबिहारी के दर्शन कर अपर्णा यादव ने 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत की कामना की

ByVijay Singhal

Dec 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा बिष्ट यादव बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचीं। जहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधानपूर्वक दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही। अपर्णा यादव सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं, जहां सेवायत गोस्वामियों के सानिध्य में उन्होंने पूजन किया। इस दौरान वे काफी देर तक ठाकुरजी के विग्रह को निहारती रहीं और विश्व कल्याण की कामना की। दर्शन उपरांत सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी की प्रसादी और अंगवस्त्र भेंट किया।
मीडिया से बातचीत में अपर्णा ने कहा कि ब्रज धाम में आकर बांकेबिहारीजी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि भगवान उन्हीं को बुलाते हैं जिनके भाग्य में यह दिव्य अवसर लिखा होता है। उन्होंने बताया कि वे देश में अमन-चैन, सबके कल्याण और आगामी 2027 में भाजपा की प्रचंड विजय की कामना लेकर बांके बिहारी मंदिर पहुंची हैं। एसआईआर नीति को लेकर अपर्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इसकी समय सीमा बढ़ाना बेहद आवश्यक कदम है क्योंकि अनैतिक रूप से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए ऐसी नीति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं, जो प्रदेश की सुरक्षा और शांति के लिए अनिवार्य है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.