हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अभद्र टिप्पणी के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर न्यायालय में परिवाद दर्ज हो गया है। इस संंबंध में आगरा से प्रेसवार्ता करने पहुंची अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को पुलिस ने रोक दिया। मीरा और आगरा महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर दोपहर लगभग पौने एक बजे पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंची। यहां पहले से मौजूद पुलिस ने उनसे प्रेसवार्ता की अनुमति मांगी। इस पर दोनों ने असमर्थता जताई। पुलिस ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद मीरा राठौर और निशा ठाकुर ने जैन संग्रहालय के पास पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि अक्तूबर में अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्प्णी की दी। इसको लेकर उनके द्वारा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था। 1 जनवरी 2026 को मामले में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि कथावाचक पर प्राथमिकी दर्ज होने तक अपने बालों को न बांधने का संकल्प लिया है। इस दौरान अधिवक्ता मनीष गुप्ता, सौरभ शर्मा, नितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
