• Fri. Feb 13th, 2026

ट्रांसफॉर्मर लगाने में बाधा बने हरे पेड़ काटे, एई पर प्राथमिकी

ByVijay Singhal

Dec 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एमईएस (मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज) के एई ने ट्रांसफॉर्मर लगाने में बाधा उत्पन्न कर रही हरियाली को नुकसान पहुंचा दिया। वन विभाग की बिना अनुमति के उन्होंने करीब चार पेड़ काटवा दिए। वन विभाग की टीम ने लकड़ी जब्त कर एई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों के मुताबिक, आर्मी कैंटोनमेंट में गनर गेट के अंदर ट्रांसफॉर्मर रख हुआ है। उसे व्यवस्थित स्थान पर स्थापित करने के लिए एमईएस के एई हरिकेश मीना ने चार पेड़ों को कटवा दिया। पेड़ की डालियां भी टुकड़ों में कटवा दी। इसकी भनक वन विभाग को लगी। बुधवार को वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ की तो पता लगा कि एई हरिकेश ने ये पेड़ कटवाए हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने मौके पर मौजूद लकड़ी जब्त कर ली। डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने बताया कि वन अधिनियम के तहत विभाग में एई हरिकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.