हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में हेमा मालनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें नमन करने के लिए वृंदावन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मथुरा की सांसद, एक्ट्रेस और ‘ही-मैन’ की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। दिवंगत धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया जाएगा। यह विशेष सभा वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित की जाएगी। सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र का ब्रजभूमि से गहरा जुड़ाव रहा है और उनके चाहने वालों की संख्या यहां अनगिनत है। उनकी आत्मा की शांति के लिए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए यह सभा आयोजित की जा रही है। इस सभा में धर्मेंद्र के फैंस, स्थानीय गणमान्य नागरिक और संत समाज उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यह जानकारी उनके प्रतिनिधि द्वारा दी गई है।
7455095736
