• Fri. Feb 13th, 2026

प्रेम मंदिर के पास अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, नही हो सकीपहचान, 72 घंटे के लिए मोर्चरी पर रखा गया शव

ByVijay Singhal

Dec 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र में प्रेम मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसके फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पहचान की संभावना को देखते हुए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कहीं बाहर से तो नहीं आया था। प्रेम मंदिर जैसे व्यस्त क्षेत्र में शव मिलने से स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उससे संबंधित कोई जानकारी रखता हो तो वृंदावन पुलिस से संपर्क कर सहयोग करें, ताकि समय रहते मृतक की पहचान हो सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.