• Sat. Feb 14th, 2026

विद्यार्थियों को दिए मानसिक मजबूती के टिप्स

ByVijay Singhal

Dec 9, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें मनोवैज्ञानिक मीनू अजवानी ने छात्रों को आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, टीमवर्क, मानसिक मजबूती और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने शैक्षणिक दबाव और करियर चिंता के बीच मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने तथा तनावमुक्त होकर पढ़ाई करने के सुझाव दिए। छात्रों ने उनसे विभिन्न सवाल पूछे, जिनका उन्होंने व्यावहारिक तरीके से समाधान बताया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विशाल लाल गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल और रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने कहा कि ऐसे सत्र छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.