• Sat. Feb 14th, 2026

गोवर्धन में तीन चचेरे भाइयों की तेज रफ्तार बाइक बंबा में गिरने से मौत

ByVijay Singhal

Dec 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में चचेरी बहन की लग्न सगाई लेकर मथुरा से गोवर्धन जा रहे तीन युवकों की तेज रफ्तार बाइक रविवार शाम सात बजे अनियंत्रित होकर राधाकुंड चौकी क्षेत्र में सुदामा गोशाला के पास बंबे में गिर गई। इसे देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस ने लोगों की मदद से आधे घंटे में तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार के ही तीन युवकों की मृत्यु से लग्न समारोह की खुशियां मातम में पसर गई। हाईवे थाना क्षेत्र के महोली रोड स्थित मासूम नगर के रहने वाले वीरेंद्र अपने भाइयों व परिवार के साथ रविवार शाम छह बजे अपनी बेटी ममता की लग्न सगाई लेकर गोवर्धन के राधाकुंड स्थित संगम धाम मैरिज होम जा रहे थे। चचेरी बहन की लग्न सगाई में शामिल होने के लिए अंकुश, कन्हैया और प्रवीण अपाचे बाइक से गोवर्धन जा रहे थे। राधाकुंड चौकी क्षेत्र में सुदामा गोशाला के पास रविवार शाम सात बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पानी के बंबे में गिर गई। पास ही आग ताप रहे ग्रामीणों ने पानी में युवकों को गिरता देख शोर मचा दिया और यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद ग्रामीण युवकों को तलाशने के लिए पानी में कूद गए। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई।पुलिस ने गोताखोर बुलाए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। पुलिस तीनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान कर स्वजन को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही मैरिज होम से स्वजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में तीन चचेरे भाइयों की मृत्यु से लग्न सगाई समारोह की खुशियां मातम में पसर में गई। गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई है। स्वजन ने बताया कि कन्हैया साड़ी फैक्ट्री व अंकुश धान फैक्ट्री में काम करता था। जबकि प्रवीण बीए की पढ़ाई कर रहा था। गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने आशंका जताई है कि राधाकुंड बाइपास क्षेत्र में अंधेरा और बंबे के पास पड़ने वाले मोड़ के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई है। इससे हादसा हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.