हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच शौर्य यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ श्रीराम और हनुमान जी की झांकियों के साथ जयश्रीराम के जयकारों के साथ निकाली शौर्य यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। शौर्य दिवस के उपलक्ष्य मे वेद मंदिर पर सुबह से ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का हाथों में भगवा ध्वज लिए पहुंचना शुरू हो गया। यहां पुलिस और पीएसी की तैनाती रही। वेद मंदिर (मसानी चौराहा) से शौर्य यात्रा को आचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा लाल दरवाजा, चौक बाजार, स्वामी गाट, छत्ता बाजार, होलीगेट, भरतपुर गेट होते हुए डीगगेट अंगूरी वाटिका पर संपन्न हुई। इस मौके पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी श्रद्धा, अपने इतिहास और अपनी पहचान को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किए हैं। उनके संघर्षों और योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक स्थान पाकर खुश हो जाना पर्याप्त नहीं है। हमारे पूर्वजों ने जो कुछ खोया है, वह बहुत बड़ा है। इसलिए समाज को अपनी विरासत और अपनी परंपराओं को समझते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
