हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया कस्बा के रेतिया बाजार में एक शातिर युवक ज्वेलर्स को पीतल की चूड़ियां देकर लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण ठग कर ले गया। राजवीर सोनी की रेतिया बाजार में दुकान है। दोपहर को राजवीर सोनी का पुत्र सचिन दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दुकान पर युवक आया और उसने सचिन से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इस दौरान शातिर ने दुकानदार से सोने की चार अंगूठी और एक पेंडल घर पर दिखाने को कहा। बदले में पीतल की चूड़ियां दुकानदार को गारंटी के रूप में देकर वह स्वर्ण आभूषण लेकर चला गया। जब काफी समय व्यतीत होने पर भी वह वापस लौट कर नहीं आया तो दुकानदार को शक हुआ और उसने चूड़ियां चेक कीं तो वह पीतल की निकलीं। पीड़ित का कहना है कि युवक हैलमेट लगाए हुए था, जिससे उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
