• Mon. Nov 2nd, 2026

मथुरा में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें, 31 स्थानों की सूची

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। दिवाली पर आतिशबाजी के शौकीन हैं तो मथुरा में 31 स्थानों पर पटाखों की दुकानों से खरीदारी कर सकते हैं। 24 अक्टूबर को दिवाली है ऐसे में मथुरा प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। प्रशासन ने जिले में आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए 31 स्थानों का चयन किया। यहां 23 से 26 अक्टूबर तक दुकानें लगेंगी। शहर में रामलीलाल मैदान,महाविद्या कालोनी मैदान,ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे मंशा टीला मंदिर के पास लटू प्रधान का खेत,रामलीला मैदान सदर, बीटीसी मैदान थाना रिफाइनरी ,हजारीमल सोमानी इंटर कालेज थाना वृंदावन में दुकान लगेगी, ग्राम राल मैदान,रामलीला मैदान गोवर्धन,चामुंडा कालोनी परिसर साैंख,खेत राल मार्ग,दलित समाज सभा स्थल अड़ींग, ईंट मंडी मैदान लक्ष्मी नगर, होलिका खामनी खुला स्थान थाना हाईवे, कस्बा मगोर्रा मैदान, खेत नगला कीकी, खेत बड़ी आटस, प्रेमसुख इंटर कालेज थाना फरह, जवाहर इंटर कालेज ओल,नगर पंचायत का डंपिंग मैदान चौमुहां, , पुराना बस स्टैंड के पीछे चंद्रकुंड थाना छाता, मंडी समिति कोसीकलां, मंडी समिति शेरगढ़़, ब्रज आदर्श इंटर कालेज मैदान, मांट, टैंटीगांव लवानियां फार्म हाउस, गोपालबाग खुला मैदान राया, पशु मैदान महावन, रामलीला मैदान बलदेव, रामलीला मैदान गोकुल, राधेश्याम का खेत सोनई, पैंठ मैदान कारब, ब्रज हितकारी इंटर कालेज के खेल मैदान के सामने बाजना, वनखंडी महादेव के सामने मैदान नौहझील, राधा बिहारी इंटर कालेज खुला मैदान बरसाना में दुकानें लगेंगी। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि घनी आबादी में विस्फोटक सामग्री का भंडारण करना उचित नहीं है। आतिशबाजी के लिए स्थान चयनित कर लिए गए हैं। 31 स्थानों पर नियमानुसार आतिशबाजी की बिक्री हो सकेगी। रिफाइनरी के एक किमी दायरे में दुकान लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.