हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चरकुला ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव में ब्रज संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। उन्होंने ब्रज की होली, मयूर नृत्य व महारास की अद्भुत प्रस्तुति से पूरा प्रांगण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण कर दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से विद्यार्थियों की ऊर्जा, कला और अनुशासन की विशेष प्रशंसा करते हुए चरकुला ग्लोबल पब्लिक स्कूल की प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, डायरेक्टर संजय कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बच्चों को राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। नोडल अधिकारी कविता सक्सेना ने टीम के कठोर परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
