• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा पुलिस टीम पर हमला: पलसाे चौकी प्रभारी बंधक बनाकर पीटे; गाड़ी के शीशे तोड़े

ByVijay Singhal

Dec 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने राजस्थान के डीग जिले के गांव इकलैरा में दो सगी बहनों के अपहरण में वांछित चल रहे बदमाश को पकड़ने गई गोवर्धन पुलिस टीम पर डीग में हमला कर दिया गया। पलसों चौकी प्रभारी को बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस की टीम पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया गया।
किसी तरह पुलिस टीम जान बचाकर भागी और डीग थाने पहुंची। यहां एक हिस्ट्रीशीटर समेत 19 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को डीग पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को दबोच लिया, एक अन्य को गोवर्धन पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोवर्धन थाने के देवसेरस गांव से नौ सितंबर को दो सगी बहनों का अपहरण हो गया था। इसमें स्वजन ने मगोर्रा थाना के गांव नगला तसिया निवासी शुभम और देवसेरस निवासी कुंवर कौशिक को नामजद कर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन बहनों को बरामद कर शुभम को गिरफ्तार कर लिया लेकिन कुंवर फरार चल रहा था। शुक्रवार शाम डीग सीमा पर पुलिस ने बाइक से साथी अमित के साथ जा रहे कुंवर को घेर लिया। कुंवर को पकड़ लिया, लेकिन इकलैरा गांव निवासी अमित भागा तो पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी से गांव तक पीछा किया। यहां अमित को पकड़ लिया। इस पर अमित ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने पलसों चौकी प्रभारी नितिन त्यागी को पकड़ लिया और एक घर में खींच ले जाकर बंधक बना लिया और जमकर पीटा। वह घायल हो गए और उनका पर्स भी लूट लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.