हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में साधु वेशधारी परिक्रमा मार्ग में पेड़ के नीचे मछली खा रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने उसकी मज़ामत कर दी। शुक्रवार को घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। परिक्रमा मार्ग में जुगल घाट से चीर घाट को जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे साधु वेशधारी बैठा था। उसके सामने भगवानों की तस्वीर रखी थी। भजन पूजा करने की आड़ में साधु वेशधारी मांस का भी सेवन कर रहा था। इसकी भनक स्थानीय लोगों को हो गई। मोबाइल में रिकॉर्डिंग करते हुए लोग उसके पास पहुंचे और थैला में रखी मछली को भी वीडियो में कैद कर लिया।इसके बाद लोग उससे उसका धर्म पूछने लगे। साधु वेशधारी ने चुप्पी साध ली। तब कुछ युवकों ने उसकी मज़ामत करना शुरू कर दिया और वहां से भगा दिया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के सामने सड़क किनारे दो युवकों को चिकेन पकाते पकड़ा था। दोनों शराब भी पी रहे थे। इससे पूर्व मंदिरों की नगरी में ऑनलाइन मांस की बिक्री पर डिलीवरी बॉय ने वीडियो बनाकर खुलासा किया था। वहीं शराब की बिक्री को लेकर हाल ही में बवाल होकर चुका है, जिसमें ठेका बंद कराने के मामले में युवकों को जेल जाना पड़ा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
