• Sat. Feb 14th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में तैनात दो सिपाहियों सहित 6 पर छेड़खानी, लूट के आरोप

ByVijay Singhal

Dec 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में फौजी भाइयों के साथ हुए पुलिसकर्मियों हुई मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर महिला श्रद्धालु ने मंदिर की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों के विरुद्ध छेड़खानी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिपाहियों पर कपड़े फा़ड़ने का आरोप लगाया है। कासगंज की रहने वाली महिला श्रद्धालु 4 नवंबर को अपने चार भाइयों के साथ श्री बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए आईं थीं। इनमें दो भाई फौज में थे। वह मंदिर में भाइयों के साथ खड़ी थी। आरोप है कि तभी मंदिर सुरक्षा में तैनात दो सिपाही जगवेंद्र एवं अजीत ने उन्हें खींचकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जब महिला के भाइयों ने उनका विरोध किया तो पीड़िता का ब्लाउज फाड़ दिया और उनके भाइयों के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मंदिर में मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी सिपाहियों ने उन्हें भी धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने सोने की अंगूठी और जेब में रखे 60 हजार रुपये छीन लिए और भाइयों के विरुद्ध वृंदावन कोतवाली में झूठी प्राथमिकी भी दर्ज कराई। इस संबंध में मथुरा पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि चार नवंबर को मंदिर में उनके साथ हुई छेड़खानी और मारपीट की ऑडियो और वीडियो प्रमाण के तौर पर उनके पास है। इसलिए उसने कोर्ट का सहारा लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.