हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन पुलिस आरोपी को पकड़ने डीग कोतवाली क्षेत्र के गांव इकलेरा में पहुंची गोवर्धन पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव व लाठी डंडो से हमला कर दिया। घटना में गोवर्धन थाने के पुलिस उप निरीक्षक घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्र.. दोपहर करीब 3 बजे गोवर्धन पुलिस वांछित आरोपी अमित (30) पुत्र सुनहरी निवासी इकलेरा को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडों से हमला और पथराव कर दिया। इस हमले में एसआई नितिन त्यागी के चेहरे व आंख पर चोटें आईं हैं। वहीं अन्य साथी पुलिसकर्मियों को भी चोटें आने के साथ ही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायल सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार त्यागी को डीग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक अमित को गिरफ्तार कर लिया है। गोवर्धन पुलिस ने डीग थाना कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
