• Sat. Feb 14th, 2026

ऑनलाइन हाजिरी का विरोध मेंबीडीओ को ज्ञापन सौंपकर काली पट्टी बांधकर कर रहे कार्य

ByVijay Singhal

Dec 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया विकास खंड कार्यालय के कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सतेंद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। वे काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस शासनादेश के संबंध में निदेशालय पंचायतीराज अथवा आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय द्वारा अधीनस्थ कार्यालयों को अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इसके बावजूद, प्रदेश के कुछ विकासखंड और जनपद स्तरीय अधिकारी बिना किसी भौतिक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित किए ही अधीनस्थ कर्मियों पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव बना रहे हैं। इसे वर्तमान परिस्थितियों में अव्यवहारिक और शासकीय कार्यों में बाधा डालने वाला बताया जा रहा है। इसी विरोध में संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि सार्थक बातचीत से कोई समाधान नहीं निकलता है, तो चरणबद्ध रूप से सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डाटा ऑपरेटर शिवकांत सारस्वत ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.