हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौमुहां ब्लॉक के गांव अकबरपुर के नाम लिखे बोर्ड पर कुछ अज्ञात लोगों ने कालिख पोतकर उसे ‘रघुवरपुर’ कर दिया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के बोर्ड पर रघुवरपुर लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हाल ही में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान अकबरपुर का नाम बदलने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। जैंत स्थित राधगोविंद मंदिर में अपने संबोधन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि उन्हें रास्ते में एक गांव अकबरपुर मिला, जिसका नाम रघुवरपुर होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर अकबरपुर के नाम को बदलकर रघुवरपुर करने की मांग सुर्खियों में थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के बोर्ड पर पर थीम पार्क अकबरपुर लिखा था। अज्ञात लोगों ने कालिख पोतकर अकबरपुर को मिटा दिया और उसकी जगह रघुवरपुर लिख दिया। बोर्ड पर नाम बदलने की घटना वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा अकबरपुर की जगह रघुवरपुर लिख दिया गया था। उसे मिटाकर पुनः अकबरपुर लिखाया जा रहा है। अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
