• Sat. Feb 14th, 2026

लिफ्ट देने के बहाने छात्रा काे अगवा कर ले गए कार सवार

ByVijay Singhal

Dec 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन चौराहे के निकट हाईवे पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही जीएनएम की छात्रा का कार सवारों ने लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। छात्रा ने चलती कार से कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी कार लेकर भाग गए। हाईवे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाटी निवासी कैलाश बाबू ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी बहन जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह 25 नवंबर की शाम पांच बजे के बीच गोवर्धन चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हाईवे पर कार सवार रुके। उन्होंने छात्रा को बातों में फंसाया, कहा कि वह परिवार वालों को जानते हैं। उनकी बातों में आकर छात्रा कार में बैठ गई। आरोप कि कार सवार उसे राधापुरम गणेशरा होते हुए अरहैरा के जंगलों में ले गए। इससे वह परेशान हो गई और चलती कार से कूद गई। छात्रा ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले आई। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से कार सवारों की शिनाख्त की जा ही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.