हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा एसओजी टीम और थाना बलदेव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25000 रुपए का इनामी भाड़े पर हत्या करने वाला शार्प शूटर पवन उर्फ यशवीर गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पवन के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वो गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक बुजुर्ग की गोली मार कर नृशंस हत्या कर दी थी, उसके खिलाफ थाना बलदेव में मुकदमा पंजीकृत है। उसके कब्जे से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की पिकअप गाड़ी और भारी मात्रा में असलाह कारतूस बरामद किए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
