हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत ऋतेश्वर महाराज ने सैकड़ों भक्तों के साथ हरिनाम संकीर्तन के मध्य नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। सोमवार शाम को वराह घाट स्थित आनंदम धाम आश्रम से जयकारों के बीच शुरू हुई परिक्रमा के दौरान संत के साथ सैकड़ों भक्तों ने यमुना पूजन कर भक्ति में गोते लगाए। मोक्षदा एकादशी के अवसर पर संत ऋतेश्वर महाराज सैकड़ों भक्तों के साथ आनंदम धाम आश्रम से परिक्रमा के लिए चले। आश्रम से उनके निकलते ही भक्तजन ने राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए संत को नमन किया। संत ने भी भक्तों को दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया। भक्त उनके पास आने को आतुर दिखे। आश्रम से चलकर संत ऋतेश्वर महाराज चीरघाट पहुंचे। यहां वेद मंत्रोच्चारों के मध्य यमुना महारानी का पूजन करने के बाद आरती उतारी। पहले दीप आरती और उसके बाद धूप आरती की गईं। यमुना तट पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लग गई। यमुना आरती के बाद केसीघाट, जगन्नाथ घाट, पानी घाट होते हुए संत और उनके अनुयायी वराह घाट स्थित अपने आश्रम पहुंचे। संत के साथ गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह भी चल रहे थे। परिक्रमा के समापन पर संत ऋतेश्वर महाराज ने भक्तों को संदेश दिया कि सनातन धर्म के प्रति ऐसी ही निष्ठा रखो, जैसे पूरा परिवार। सनातनियों के हृदय के भाव बड़े निर्मल होते हैं। भक्तों के अंतकरण में बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया किया कि खूब मेहनत करो और भगवान का हर पल स्मरण रखो और एक दूसरे की सहायता के लिए आगे रहो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
