• Sat. Feb 14th, 2026

शिक्षा के मंदिर जीआईसी इंटर कोलेज में सज रहीं सुरा की महफिलें

ByVijay Singhal

Dec 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनरलगंज स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में इन दिनों गंभीर अनुशासनहीनता का मामला चर्चा में है। जिस परिसर को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, वहां शाम ढलते ही सुरा की महफिलें सजने लगती हैं। बाहरी एवं संदिग्ध तत्व प्रांगण में पहुंचकर शराब की बोतलें खोल लेते हैं। इससे पूरे परिसर का वातावरण दूषित हो रहा है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी प्रांगण में डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) का कार्यालय भी स्थित है। ऐसे में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच खुलेआम शराबखोरी से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोजाना होने वाली इन हरकतों ने न केवल स्कूल की छवि को धूमिल किया है, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा होने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो देखा कि जीआईसी कॉलेज के कक्ष के सामने शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई थीं। जब आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि जीआईसी स्कूल का गेट खुला रहता है। शाम के समय परिसर में अंधेरा बढ़ने के साथ ही तमाम अवांछनीय लोग गेट से अंदर प्रवेश करते हैं। कॉलेज के मैदान में बैठकर शराब पीते हैं। सुबह टहलने जाने पर भी कोनों में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और सिगरेट के खाली पैकेट पड़े मिलते हैं। सत्यदेव यादव प्राचार्य ने कहा, इसकी शिकायत मिलने पर स्थानीय पुलिस को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। डीआईओएस कार्यालय होने से मुख्य गेट बंद नहीं हो पाता है। फिर से पुलिस से शिकायत की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.