हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक जूनियर अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना के बाद वकीलों में रोष व्याप्त है। सोमवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के समय चौकी कृष्णा नगर के एक उपनिरीक्षक मौके पर मौजूद थे और उन्होंने विवाद का वीडियो भी बनाया था। इसके बावजूद पुलिस ने किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के खुलेआम घूमने से वकीलों में गहरा आक्रोश है। पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
