हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंद दिया। यह घटना चौकी बाग बहादुर के पास रात करीब 11:30 बजे हुई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल के पास से कार चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे और उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। नशे की हालत में कार बेकाबू हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को कार के भीतर शराब से भरे गिलास भी मिले हैं, जिससे चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि कार को बाग बहादुर चौकी पर जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलते ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
