हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी 9 नंबर गेट के सामने रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव के चिथड़े उड़ गए। घटना को लेकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। गांव बेरी निवासी युवक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लाैट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। लोगों ने दुर्घटना के लिए सर्विस रोड पर गलत व अवैध रूप से खड़े ट्रक व सीएनजी टैंकर को जिम्मेदार ठहराया। हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। थाना रिफाइनरी प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
