• Sat. Feb 14th, 2026

रात में दरवाजे खटखटा रहे अधिकारी और बीएलओ

ByVijay Singhal

Dec 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में रात में भी अधिकारी और बीएलओ मतदाताओं के दरवाजे खटखटा रहे हैं।  छुट्टी के दिन भी विद्यालय खुले और बीएलओ पूरे दिन गणना प्रपत्र जमा कराने और फीडिंग के कार्यों में लगे रहे। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि सभी कार्मिक अपने कार्यों में जुटे रहें, एक सप्ताह का समय बढ़ने से कार्य समय से पूरा हो सकेगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अब तेजी आ गई है। रविवार को अधिकांश विद्यालयों में बीएलओ गणना पपत्र भरने में लगे रहे। कमला नेहरू नंबर 2 प्राइमरी विद्यालय में डेंपियर नगर के लोगों ने पहुंचकर बीएलओ से फॉर्म भरने में आ रहीं दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। वहीं रविवार को बीएलओ घरों में भी पहुंचे। स्कूलों में बीएलओ के साथ ही शिक्षामित्र भी कार्य में लगे हुए थे। वहीं छात्रों ने भी एसआईआर के कार्यों में मदद की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह का समय बढ़ने से मामूली राहत मिलेगी। लेकिन यह आराम का समय नहीं है। सभी कार्मिकों को एक सप्ताह और जुटकर फीडिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा करना होगा। समय बढ़ने के संबंध में बीएलओ वेदप्रकाश का कहना था कि इस वक्त तो काम पूरा करना है। कितनी जल्दी हो, यह देखना है। हम समय सीमा नहीं देख रहे हैं। बीएलओ रीता सिंह का कहना था कि काफी समय से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। समय सीमा तो बढ़ाई जानी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.