• Sat. Feb 14th, 2026

गीता शोध संस्थान में मनाया गया संविधान दिवस, शपथ दिलायी

ByVijay Singhal

Nov 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन के सभागार में 26 नवम्बर (आज) संविधान दिवस मनाया गया। गीता मर्मज्ञ श्री महेश चंद्र शर्मा ने संविधान की विशाल पुस्तक को दिखाया। संविधान की उक्त पुस्तक के पेज 17 पर श्रीमद भागवत गीता के बारे में उल्लिखित वर्णन की उन्होंने जानकारी दी। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने सभी को संविधान की शपथ दिलायी। शपथ कार्यक्रम में प्रशिक्षण पाने वाले छात्र व छात्राओं के अलावा दिनेश खन्ना जी, डा उमेश चन्द्र शर्मा जी व दीपक शर्मा, आरसीए कालेज की प्रो रुचिरा, रितु सिंह, रोचना शर्मा, आकाश, मनमोहन, सुनील पाठक, आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1949 में आज के दिन भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ था। इसके अलावा उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में भी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र दुबे ने स्टाफ को शपथ दिलाई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.