हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए हथियार सप्लायरों के तार मथुरा के हथियार तस्कर और शस्त्र की दुकानों से जुड़े हैं। मथुरा हथियार तस्करों का गढ़ रहा है। अप्रैल में भी मथुरा में हथियारों के तस्करों का गिरोह पकड़ा गया था। शस्त्र विक्रेताओं के तस्करों से तार जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस के रडार पर जिले कई शस्त्र विक्रेता हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। ग्रेटर नोएडा में दनकौर थाने की पुलिस ने पांच हथियार सप्लायरों की गिरफ्तारी की है। सप्लायरों के पास 32 बोर के कारतूस, पिस्टल व तमंचे बरामद किए हैं। यह हथियार मथुरा का तस्कर बंटू मुहैया करा रहा था। इसके अलावा बदमाशों ने मथुरा के मंडी चौराहा स्थित शस्त्र विक्रेता सहित कई अन्य शस्त्र विक्रेताओं से 32 बोर के कारतूस खरीदने की जानकारी दी है। इसके बाद अब मथुरा की पुलिस के रडार पर कई शस्त्र विक्रेता आ गए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शस्त्र विक्रेताओं की कारतूसों की खरीद-फरोख्त की जांच की जाएगी। मथुरा पुलिस ने अप्रैल में अड़ूकी मार्ग पर हथियार तस्करों के गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 32 बोर के दो पिस्टल, 8 मैगजीन, कारतूस सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। यह तस्कर मांट और अलीगढ़ के रहने वाले थे। इसके पास से 32 बोर के कारतूस भी मिले थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
