• Sat. Feb 14th, 2026

मांट में दो पक्षों में दो कार तोड़ने पर मारपीट, पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

ByVijay Singhal

Nov 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के बारहमासी के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो कारों को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया और घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। मांट थाना क्षेत्र के दरबे मार्ग पर बारहमासी के समीप घटना हुई। पुरानी रंजिश के चलते धर्मेंद्र और मुकेश के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मुकेश पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र की दो कारों को लाठी-डंडों से तोड़ दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र पक्ष से चौकड़ा निवासी भगवान सिंह पुत्र भूप सिंह और खेम सिंह पुत्र बुद्ध सिंह को हिरासत में लिया। वहीं, मुकेश पक्ष से दरबे निवासी विजय सिंह पुत्र रेशम सिंह, मुकेश पुत्र राजवीर सिंह, केशव देव सिंह पुत्र गंगाधर, सत्यवीर सिंह, रनवीर सिंह और प्रेमवीर सिंह को भी हिरासत में लिया गया। घटनास्थल का सीओ आशीष शर्मा ने मुआयना किया। उन्होंने मांट पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से झगड़े में इस्तेमाल की गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और लाठी-डंडों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.