हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में शनिवार श्याम एक 13 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना डहरुआ इलाके में उस समय हुई जब किशोरी ने कथित छेड़छाड़ का विरोध किया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, किशोरी शाम करीब 7 बजे घर के पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार भोला ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह आगबबूला हो गया। इसके बाद भोला ने कथित तौर पर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। दुकान से वापस लौट रही किशोरी पर आरोपियों ने अचानक पीछे से चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद किशोरी सड़क पर गिर पड़ी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, किशोरी की कमर पर चोट है और उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी विदेश त्यागी ने बताया कि आरोपी ने चाकू नहीं बल्कि किसी अन्य धारदार हथियार से हमला किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
