• Sat. Feb 14th, 2026

बस के चालान पर रोडवेज कर्मी और ट्रैफिक दरोगा भिड़े, चौराहे पर रोक सवारियां भर रही थी बस

ByVijay Singhal

Nov 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन चौराहा पर राजस्थान रोडवेज के बस कर्मियों और एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर के बीच तीखा विवाद हो गया। यह घटना बस का चालान करने के दौरान हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, राजस्थान रोडवेज की एक बस चौराहे के बीच में रुककर सवारियां भर रही थी, जिससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार बढ़ रहे जाम को देखते हुए ट्रैफिक दरोगा मौके पर पहुंचे और बस का चालान करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान बस कंडक्टर ने कथित तौर पर सब-इंस्पेक्टर का हाथ पकड़कर खींचा और उन्हें बस के आगे से हटाने का प्रयास किया। हालांकि, कैमरा देखकर कंडक्टर शांत हो गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बहस जारी रही। बस चालक ने भी अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। उसने पुलिसकर्मी और मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा कि पहले बस स्टैंड बनवाया जाए। चालक की इस हरकत के कारण बस आगे बढ़ने में देरी हुई और जाम की स्थिति और बिगड़ गई। घटना के चलते चौराहा पूरी तरह से बाधित हो गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी अक्सर बसों को सड़क के बीच में रोककर मनमाने ढंग से सवारियां भरते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.