• Sat. Feb 14th, 2026

एक ही जगह बैठकर कैसे होगा काम… मथुरा डीएम सीपी सिंह ने सुपरवाइजरों को लगाई फटकार

ByVijay Singhal

Nov 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक ही जगह बैठकर कैसे काम होगा, जैसे बीएलओ घर-घर दौड़ रहे हैं, आप भी उनका सहयोग करें। बीएलओ की तरह आप भी घर-घर जाएं। शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान आयोजित बैठक में सुपरवाजरों की कार्यशैली पर खासी नाराजगी जताई। सदर तहसील के सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक में डीएम ने सभी डिप्टी कलेक्टरों की भी समीक्षा की। कहा कि सदर में प्रति 50 बूथ में एक डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाए गए है। लेकिन सदर में फिर भी धीमी गति है। इसके लिए सुपरवाइजर जिम्मेदार हैं। सदर में 49, छाता में 42, मांट में 44, गोवर्धन में 39 तथा बल्देव में 45 सुपरवाइजर है। जिले में कुल 219 सुपरवाइजर है। डीएम ने कहा कि सुपरवाइजरों से बीएलओ को बल मिलता है। सभी बीएलओ युद्ध स्तर पर कार्य करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.