हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गाजियाबाद से परिवार के साथ दर्शन करने आया वृद्ध श्रद्धालु नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सीएनजी पंप के समीप से लापता हो गए। परिजन ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन सफलता न मिलने पर जैंत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें श्रद्धालु मथुरा की ओर जाते दिख रहा है। गाजियाबाद, भोपुरा डिफेंस कॉलोनी निवासी मेघराज शर्मा (60) बृहस्पतिवार को पत्नी लीलावती, भतीजे ओमप्रकाश एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर में दर्शन कर शाम को घर लौटने से पहले नयति पुलिस चौकी क्षेत्र में सीएनजी पंप पर गैस लेने के लिए पहुंचे। कार में गैस लेने के दौरान मेघराज कार से उतरे और कहीं लापता हो गए। जब वह परिजन को आसपास नहीं मिले तो उनके भतीजे ओमप्रकाश शर्मा ने नयति पुलिस की सहायता लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रद्धालु अपनी मर्जी से गया है या किसी घटना का शिकार हुआ है। लापता श्रद्धालु की खोजबीन शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
