• Sat. Feb 14th, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन

ByVijay Singhal

Nov 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए। प्रबंध समिति के जनसंपर्क प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को जशोदा बेन अपने परिजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन किए। पूजाचार्यों ने मंगलाचरण कर पुष्पांजलि अर्पित कराने के बाद उन्हें चुनरी और प्रसाद दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन की प्रशंसा की और पुन: आने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, प्रबंधक राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.