• Sat. Feb 14th, 2026

शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, 6 लाख का माल खाक

ByVijay Singhal

Nov 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेही स्थित मेन मार्केट में शुक्रवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग कथित रूप से शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में दुकान में रखे सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान मालिक दिनेश ने बताया कि वह सुबह बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन गए हुए थे। वापस लौटकर जब उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर से धुआं उठता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दिनेश के अनुसार, लगभग 5 से 6 लाख रुपए का माल आग की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.