• Sun. Feb 15th, 2026

जेठ ने ईंट से प्रहार कर महिला को उतारा माैत के घाट

ByVijay Singhal

Nov 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के शेरगढ़ के गांव स्यारह में जेठ ने बहू के सिर में ईंट से कई वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। खून से लथपथ महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन निर्दयी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। करीब ढाई साल पहले भाई की सड़क हादसे में मौत के बाद दुर्घटना बीमा की रकम को लेकर मंगलवार सुबह बहू से विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, पांच साल पहले गोवर्धन निवासी दो सगी बहनों की शादी शेरगढ़ के गांव स्यारह निवासी दो भाई राजू और सुखवीर के साथ हुई थी। वर्ष 2023 में आरती के पति सुखवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना बीमा का मुकदमा भी चल रहा है। सुखवीर की मौत के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई। कुछ दिन पूर्व घरेलू झगड़े से नाराज होकर आरती कहीं चली गई थी।  महिला के दोनों बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद होने लगा तो मौका देखकर राजू ने ईंट उठा ली। आरोप है कि राजू ने ईंट से कई वार महिला के सिर में किए। वह खून से लथपथ होकर दर्द से कराहती रही, बेटा पंकज और सुमित ने शोर मचाया तो परिवार वाले आ गए। वह घायल को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.