हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के क्षेत्र सुनरख में अब घर-घर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नए नलकूप स्थापित करने के साथ ही पानी की लाइन बिछाई जाएगी। नगर निगम द्वारा नलकूप स्थापित करने के लिए स्थान का चयन कर लिया है। नगर निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। विस्तारित क्षेत्र में नगर से सटे वार्ड 13 में शामिल सुनरख में घर-घर पेयजल आपूर्ति करने की तैयारी तेज कर दी है। निगम द्वारा दो नलकूप स्थापित करने के लिए रामताल के समीप और छह शिखर मंदिर के समीप स्थान का चयन किया है। इससे न सिर्फ सुनरख बल्कि आसपास के गांव के लोगों को भी पीने के मीठे पानी की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा गांव के लगभग 150 घरों तक पेयजल आपूर्ति करने के लिए दो हजार मीटर लंबी पानी की लाइन डाले जाने का कार्य किया जाएगा। अभी तक सुनरख क्षेत्र में सबमर्सिबल और हैंडपंप एवं अन्य संसाधन से पानी जुटाया जा रहा है। एक्सईएन जलकल रामकैलाश ने बताया कि नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र जो कि नगर से सटे हैं, उनमें विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। सुनरख और उसके आसपास के गावों में पेयजल आपूर्ति की बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार करने के साथ ही स्थान चिह्नित किए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
