हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। गोली लाइसेंसी हथियार से चलाई गई या फिर तमंचे से, यह पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है।गोली लगने से घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल उपचार जारी है। पीड़ित द्वारा 2 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।
जानकारी देते हुए गांव अवाखेड़ा निवासी कुलदीप ने बताया कि सोमवार शाम गांव बाघई निवासी सुनील की बहन की शादी नौहझील- गौमत रोड स्थित गांव एदलगढ़ी के एक फार्म हाउस में थी। जहां गांव अवाखेड़ा निवासी हरभान व उनकी पत्नी प्रीति खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां गांव के ही सगे चाचा-भतीजे कुशलपाल व कृष्ण भी पहुंचे और कुशलपाल प्रीति की प्लेट से खाना खाने लगा। जिसका प्रीति ने विरोध किया तो कृष्ण ने प्रीति के मुंह पर खाने की प्लेट मार दी। साथ ही दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई और ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि समझौता करा रहे हरेंद्र की गर्दन में गोली लगी है।पीड़ित कुलदीप की तहरीर पर दो नामजद चाचा- भतीजे कुशलपाल व कृष्ण और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर, हमलावरों की तलाश जारी है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि जांच में स्पष्ट होने के बाद अगर लाइसेंसी हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है तो लाइसेंस निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जाएगी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
