• Sun. Feb 15th, 2026

पौधे लगाकर भूले वन विभाग के अधिकारी, दो पर हुई कार्रवाई

ByVijay Singhal

Nov 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश के वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना सुरीर क्षेत्र में तुलागढ़ में जरारा रजबहा के किनारे जुलाई और अगस्त में लगाए गए पौधा नहीं मिले। कुछ पौधे मिट्टी में दफन हो गए तो कुछ देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए। नाराजगी जताते हुए उन्होंने मांट रेंजर अधिकारी व उप प्रभागीय वनाधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध किया है। साथ ही डीएफओ को जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जुलाई व अगस्त में पौधारोपण अभियान के दौरान वन विभाग द्वारा तुलागढ़ में जरारा रजबहा कि किनारे हजारों की संख्या में पौधे रोपे गए थे। पौधे लगाने के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बेपरवाह हो गए। देखरेख के अभाव में कुछ पौधे मिट्टी में दब गए और कुछ पौधे पोषक तत्व न मिलने से नष्ट हो गए। पौधे लगाने के बाद किसी जिम्मेदार ने हाला नहीं जाना। मंगलवार को वन मंत्री ने तुलागढ़ क्षेत्र क औचक निरीक्षण किया। रजबहा किनारे घूमने के बाद उन्हें मौके पर मात्र 20 फीसदी ही पौधे नजर आए। यह देखने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई और उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार व मांट रेंजर अधिकारी बुद्ध प्रिया गौतम मुख्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल को मामले की जांच के लिए कहा है। डीएफओ ने बताया कि रजबहा किनारे पौधे लगाने के लिए कितनी रकम खर्च की गई, पौधों की देखरेख क्यों नहीं। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। शासनादेश के बाद आगे की दिशा की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.