हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सुनरख शराब के तीन ठेकों को एक घंटे बंद कराकर हंगामा करने व मुकदमा दर्ज होने के बाद दारोगा को वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले रीलबाज गोरक्षक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर डेढ़ दर्जन गोरक्षक रात साढ़े आठ बजे थाने के बाहर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। गोरक्षक आरोपितों को निर्दोष बताते हुए रिहा करने की मांग कर रहे थे। दिल्ली के छतरपुर से चलकर आई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समापन पर मंच से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ब्रज से शराब और मांस की दुकानों को बंद करने की अपील की थी। इसके दूसरे दिन 17 नवंबर को रात आठ बजे कथित गोरक्षक बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सुनरख मार्ग स्थित तीन शराब की दुकानों पर पहुंचे और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। दुकानों के शटर गिराकर बैठ गए। सेल्समैन जितेंद्र कुमार ने वृंदावन थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि दो गाड़ी में सवार होकर दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, शिब्बो, कपिल व अक्कू पंडित व 10 से 15 अज्ञात ठेके पर आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जैंत थाना क्षेत्र के सुनरख निवासी शिब्बो और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। दक्ष चौधरी ने एसएसआइ अभय शर्मा को फोन पर वर्दी उतरवाने की धमकी दी। सोमवार को पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी पर डेढ़ दर्जन गोरक्षक वृंदावन थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
