हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विदेशी भक्तों द्वारा गो सेवा, पौधरोपण एवं तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए बनाए गए ट्रस्ट के एक कर्मचारी द्वारा 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस से इस मामले में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रूस से आकर वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र में स्वामी बीके आरण्य ने रूपानुगा भजन आश्रम ट्रस्ट स्थापित किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ट्रस्ट को गोसेवा, पौधरोपण एवं तीर्थ यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से बनाया था। पीड़ित के बुजुर्ग होने और हिंदी भाषा में दक्षता न होने के कारण वर्ष 2022 में नामजद आरोपी को सरकारी कार्य एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए अधिकृत किया था। आरोप है कि अधिकार का दुरुपयोग करते हुए झूठे दावे, नकली दस्तावेज और फर्जी आश्वासनों के माध्यम से ट्रस्ट के लिए धन प्राप्त कर लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने विश्वास दिलाया कि अन्योर क्षेत्र में पौधरोपण एवं गोशाला परियोजना के लिए भूमि खरीदी जा रही है। भूमि के अग्रिम भुगतान के नाम पर तीन लाख 72 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया। इस भुगतान के लिए जो भी दस्तावेज आरोपी ने प्रस्तुत किए, वह केवल नोटरी और हलफनामे थे, जो कि फर्जी पाए गए। इस प्रकार आरोपी ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
