• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा जंक्शन पर मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगने से मची अफरा-तफरी

ByVijay Singhal

Nov 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रेलवे जंक्शन पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह आग दोपहर करीब 1:30 बजे प्लेटफार्म संख्या 10 और 11 के बीच थ्रू रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी में लगी। वैगन से धुआँ उठता देख यात्रियों और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी गुजरात से दिल्ली जा रही थी। करीब डेढ़ बजे कर्मचारियों ने गार्ड के सातवें डिब्बे से घना धुआँ उठते देखा और इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और चालक ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। रेलवे कर्मचारियों ने प्रभावित वैगन की जांच की, जहाँ मिक्स कमोडिटी से भरे सामान में आग तेजी से फैल रही थी। आग बढ़ने की आशंका पर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और पानी की तेज धार से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग बुझने के बाद डिब्बे को सुरक्षित कर लिया गया और आसपास के अन्य वैगनों की भी जांच की गई। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट, रासायनिक प्रतिक्रिया या बाहरी कारणों की संभावना जताई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.