हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 14वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 और 30 नवंबर को रिफाइनरी नगर स्थित कर्मचारी क्लब में होगी। शुभारंभ एसएसपी श्लोक कुमार करेंगे। विजेताओं को 31 हजार रुपये की धनराशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी। यह जानकारी जिला बैडमिंटन क्लब के सचिव नरेश कुमार अग्रवाल ने एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रायोजक लायंस क्लब स्टार्स के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विजेताओं को रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल पुरस्कृत करेंगे। चैंपियनशिप में अंडर-17, 19 बालक और बालिका ओपन, महिला वर्ग, वेटरन 45 और 55 वर्ष या इससे अधिक आयु के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए अब तक 50 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 नवंबर तय की गई है। इसके बाद किसी खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। प्रतियोगिता में खिलाडियों की संख्या बढ़ाने के लिए कॉलेज और स्कूलों को जानकारी दी गई है। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष नीरज गर्ग, उपाध्यक्ष वैभव गर्ग, सह सचिव तनु गर्ग, सचिन अग्रवाल, लायंस अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, अक्षय गर्ग, मंगलसेन अग्रवाल, शक्ति सिंह राणा, सुरेंद्र धीमान, अभय यादव, कमल चावला, सीए गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
