हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में सुबह प्रदूषित हवा के बीच हुई। मथुरा-वृंदावन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 240 के करीब दर्ज किया गया, जो कि सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। वहीं दो दिन पहले यह आंकड़ा 172 दर्ज किया गया था। ऐसे में धीरे-धीरे शहर का प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गति बेहद धीमी हो गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम मौसम पूरी तरह से करवट बदल रहा है। इसका असर प्रदूषण स्तर पर भी दिख रहा है। शनिवार सुबह एक्यूआई 240 तक पहुंच गया, यह खतरनाक श्रेणी में माना जाता है। हालात दिनों दिन बिगड़ रहे हैं। प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसके बाद नगर निगम व प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि बीते दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान के घटने से प्रदूषण का स्तर घट-बढ़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
