• Sun. Feb 15th, 2026

असामाजिक तत्वों ने खेरा वाली मैया की मूर्ति खंडित करने पर फैली सनसनी

ByVijay Singhal

Nov 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के छाता-बहरावली मार्ग स्थित प्राचीन खेरा वाली मंदिर में विराजमान खेरा वाली मैया की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश है। सुबह गांव के लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मूर्ति को किसी ने ईंट-पत्थरों से निशाना बनाए है। मूर्ति के दोनों हाथों को खंडित कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोगों ने आक्रोश प्रकट किया। मौके पर कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह मय फोर्स पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि रात में मंदिर में कोई नहीं रहता है, ताला लगा रहता है। लोगों ने अंदेशा जताया कि यह कार्य किसी मूर्ति तस्कर का हो सकता है। एसडीएम वैभव गुप्ता व कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दौरान राहुल सिंह, हेतो चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अजय कुमार, रोहतास, शिव सिंह, जगदीश सिंह, लेखराज सिंह, पंडित आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.