• Sun. Feb 15th, 2026

सीएम मोहन यादव और जुबिन नौटियाल पहुंचे वृंदावन, रितेश्वर महाराज से लिया आशीर्वाद

ByVijay Singhal

Nov 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रितेश्वर महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत से आशीर्वाद लिया और लंबी आध्यात्मिक वार्ता की।  मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने भी संत महाराज से मुलाकात की। सीएम मोहन यादव ने महाराज से समाज में अध्यात्म की भूमिका, सकारात्मक सोच और भारतीय संस्कृति की मूल भावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन से समाज में सद्भाव और जागरूकता बढ़ती है। गायक जुबिन नौटियाल ने भी रितेश्वर महाराज से आध्यात्मिक अनुभव और संगीत के माध्यम से मानवता में प्रेम फैलाने पर विचार साझा किए। महाराज ने दोनों अतिथियों को आशीर्वाद देते हुए समाज हित में कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.