• Sun. Feb 15th, 2026

केनरा बैंक से रुपये से भरा बैग लेकर शातिर भाग निकला

ByVijay Singhal

Nov 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के गोवर्धन रोड स्थित केनरा बैंक में बृहस्पतिवार को एक युवक बैंक मित्र का 1.70 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक मित्र ग्राम उन्दी निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि उन्दी गांव में बैंक मित्र हैं। बैंक में ओटीएस रिकवरी के कार्य में लगे हुए थे। उनका बैग काउंटर पर रखा था। उन्होंने लंच के समय अपना बैग दिखा तो काउंटर से बैग गायब मिला। काफी देर पूछताछ की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि मेरा काला बैग था, जिसमें एक लाख 70 हजार रुपये थे। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कमरे देखे तो घटना लगभग 12 बजे की दिखाई। पीड़ित ने शुक्रवार को छाता कोतवाली में घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। कोतवाली पुलिस ने बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.