• Mon. Nov 2nd, 2026

मथुरा में बारिश ने की बिजली आपूर्ति की ठप

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में बारिश के कारण  बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शहर के साथ देहात के भी अधिकांश इलाकों में बिजली गुल है। शनिवार शाम से ही बिजली व्यवस्था गड़बड़ाना शुरू हो गया था। शनिवार को बारिश के दौरान अधिकांश क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। शहर में देर रात से बिजली नहीं है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी की समस्या भी पैदा हो गई है। शहर के होली गेट जवाहर हाट, कोतवाली रोड, चौबिया पाड़ा, डैंपियर नगर, गोवर्धन चौराहा, राधिका विहार में पिछले 12 घंटे से बिजली नहीं है। बताया कि गया के कई बिजली घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.