हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में हैलो.मैं आपके क्षेत्र की बीएलओ बोल रही हूं, आपको सुबह 11 बजे स्कूल में अपने प्रमाण पत्रों को लेकर आना है। कुछ ऐसे ही फोन फरह क्षेत्र के लोगों को आ रहे हैं। फोन आते ही लोग असमंजस में पड़ जाते हैं, उनकी जानकारी के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर का फार्म भरवाएंगे और इसकी रसीद भी देंगे। ऐसे में फोन करके बूथ पर क्यों बुलाया जा रहा है। बीएलओ की इन लापरवाही और उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्वाचन आयोेग के नियमानुसार बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जानकारी मांगकर प्रपत्र भरने के निर्देश हैं। इसी माह 4 नवंबर से इस अभियान की शुरुआत की गई है। क्षेत्र में बीएलओ कार्य के प्रति बरत रहे हैं। कस्बे में बीएलओ लोगों के घर तक नहीं पहुंच रहे हैं। वे अपने घर या बूथ पर अपना कार्यालय बनाकर लोगों से अपने फोटो, आधारकार्ड आदि लेकर बुला रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम महावन से की है। एसडीएम कंचन गुप्ता ने बताया कि उनको एक बीएलओ के घर-घर न जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बीएलओ को सख्ती से निर्देश दिए हैं। शिकायत पर सुपरवाइजर भी क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
