हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के थाना क्षेत्र में एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए हैं। किशोरी पर घर से भागने का दबाव आरोपित बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी भी दी है। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते दिनों उनकी बेटी को प्रिंस नामक एक युवक अपने घर ले गया, जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने अश्लील फोटो व वीडियो भी
बना लिए। पिता का आरोप है कि आरोपित ने उनकी बेटी को डरा-धमका दिया, इससे उसने घर में कुछ भी नहीं बताया।आरोपित प्रिंस, उसका बड़ा भाई कुशल
और इनके पिता पीड़ित लड़की की उम्र बढ़वाने के लिए आधार कार्ड बनवाने अलीगढ़ गए थे। वहां काम नहीं हुआ तो, वापस आते समय आरोपित प्रिंस ने एक कमरे में फिर उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपित पिता व भाई पीड़ित लड़की पर प्रिंस के साथ भागने का दबाव बना रहे हैं। दो दिन पूर्व लड़की ने इस मामले की जानकारी परिवार को दी। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
